फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो की मौत; पुलिसकर्मी समेत दो घायल

Sun, 15 Nov 2026 12:01 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नूंह

सार

हरियाणा के नूंह में पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान गोली लगने से दो पशु तस्करों दो की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह जिले में रविवार सुबह गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो आरोपियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य आरोपी और एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से सात गोवंशों को मुक्त कराने के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप गाड़ी को भी कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह फिरोजपुर झिरका सीआईए टीम को गो-तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन में सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से गोलियां चलीं, जिसमें तीन आरोपियों और एक पुलिसकर्मी को गोली लगी।

मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के दौसा निवासी गब्बर उर्फ हड़िया और फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के गांव फौनंदा निवासी साबिर के रूप में हुई है। वहीं घायल आरोपी ताहिर राजस्थान के डीग जिले के घाटमीका का रहने वाला है। उसका नूंह मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से तीन देसी कट्टे, तीन कारतूस और पांच खाली खोल भी बरामद हुए हैं। पिकअप गाड़ी में सात गोवंशों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने सभी पशुओं को मुक्त कराकर अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में पुलिस की ओर से आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें