फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: नूंह में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो की मौत

Sun, 15 Nov 2026 12:01 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नूंह

सार

रविवार तड़के 4:30 बजे नूंह में पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में दो पशु तस्कर मारे गए। मुठभेड़ मे ंएक पशु तस्कर घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह में पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान गोली लगने से दो पशु तस्करों दो की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के नूंह में पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में दो पशु तस्कर मारे गए, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह मुठभेड़ सुबह 4:30 बजे पशु तस्करों और फिरोजपुर झिरका पुलिस की 'क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी' (सीआईए) टीम के बीच हुई।

फिरोजपुर झिरका सीआईए स्टाफ को पशु तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर ली। वहीं, तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो पशु तस्करों की मौत हो गई और एक घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें