नूंह। जिला सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बृहस्पतिवार को शिक्षुता एवं आत्मनिर्भर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने की। बैठक का उद्देश्य जिले के युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना रहा। उपायुक्त ने सभी सरकारी विभागों को कुल जनशक्ति का कम से कम 10 प्रतिशत अप्रेंटिस नियुक्त करने के निर्देश दिए। वहीं निजी उद्योगों व संस्थानों को 2.5 से 10 प्रतिशत तक अप्रेंटिस रखने के निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने कहा कि अप्रेंटिसशिप युवाओं को व्यावहारिक अनुभव देकर आत्मनिर्भर बनाती है। उन्होंने विभागाध्यक्षों को पोर्टल पर रिक्तियां शीघ्र अपडेट करने के निर्देश भी दिए।