फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: बुजुर्ग के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, 10 लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। गांव बादली में पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग के घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में बुजुर्ग सहित परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जिन्हें पुन्हाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।



गांव बादली निवासी मनीष ने पुलिस को बताया कि गांव में आपसी रंजिश और गुटबाजी चल रही है। 4 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे वह अपने ताऊ इलियास के घर पर परिवार के साथ बैठे थे। इसी दौरान इरफान, मोहम्मद, साहिल, जुनैद, साकिब, मुनफैद, नब्बू, वाहिद, रकीब और सगीर सहित अन्य लोग लाठी-डंडे और फरसे लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में कई लोगों को चोटें आईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घायलों को पुन्हाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां आरोपियों ने फिर विवाद करने का प्रयास किया। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घायलों की मेडिकल रिपोर्ट और एक्सरे जांच में कुछ लोगों को फ्रैक्चर सहित अन्य चोटों की पुष्टि हुई है। पुन्हाना थाना पुलिस ने दस नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें