फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: खड़े ट्राले से टकराया डंपर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कलिंजर टोल के पास सड़क हादसे में डंपर चालक आलिम (32) की मौत हो गई। शिकायत के अनुसार आलिम राजस्थान से डस्ट/क्रेशर भरकर हाईवा डंपर से नोएडा जा रहा था। कलिंजर टोल के पास चैनल नंबर 35.500 पर सड़क पर खड़े ट्राले से डंपर की टक्कर हो गई। परिजनों का आरोप है कि ट्राला बिना पार्किंग लाइट और सुरक्षा संकेतों के हाईवे पर खड़ा था, जिससे हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आलिम को बाहर निकलवाकर नल्हड़ मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सूबे सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ट्राला चालक की भूमिका और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें