फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: स्वास्थ्य विभाग में फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार की जांच करेगी नई कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच अधिकारी बोले-निष्पक्ष जांच के बाद होगा खुलासा
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। स्वास्थ्य विभाग नूंह (मांडखेड़ा) में कथित भ्रष्टाचार, फर्जी बिलिंग और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोपों के मामले में प्रशासन ने नया रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक नई जांच कमेटी का गठन किया गया है। नई कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल ने बताया कि उन्हें हाल ही में कमेटी में शामिल किए जाने की सूचना मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और शिकायतों की निष्पक्षता से जांच करने के बाद ही आगे कोई आधिकारिक वक्तव्य दिया जाएगा।

दरअसल, जिला नूंह के फिरोजपुर झिरका तहसील स्थित मरोड़ा गांव निवासी सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत दर्ज कराकर स्वास्थ्य विभाग में व्यापक धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नागरिक अस्पताल मांडखेड़ा में पदस्थ एनएचएम ऑपरेटर वसीम अकरम, साजिद (फार्मासिस्ट), इमरान (अकाउंटेंट), आस मोहम्मद (फार्मासिस्ट) और नाहिदा (अकाउंटेंट) सहित अन्य कर्मियों का एक समूह कथित तौर पर फर्जीवाड़े में शामिल है।
विज्ञापन


आरोप है कि फर्जी बिल बनाकर तय दर से अधिक मूल्य पर सामान की खरीदारी दर्शाई गई, सुविधाओं और योजनाओं के बजट का गलत इस्तेमाल किया गया तथा आयुष्मान भारत योजना के कोष का दुरुपयोग किया गया। इसके अलावा, मेडिकल लीगल रिपोर्ट के मामलों और आरटीआई जैसी विभागीय प्रक्रियाओं में भी अनियमितता बरतने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने मामले की उच्चस्तरीय और पारदर्शी जांच कराने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अब नई जांच कमेटी गठित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और आरोपी कर्मियों की भूमिका पर विभागीय जांच तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें