नूंह। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 05/2024 के तहत मेवात कैडर के प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) पद के चयनित लंबित एवं पूर्व में अनुपस्थित रहे जिन चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 25 एवं 26 जुलाई को लंबित रह गया था अथवा जो किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें 28 जुलाई को प्रातः 8 बजे राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-1 (टंकी वाला स्कूल), नूंह में दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ संबंधित दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित दो-दो प्रतियां, राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित चरित्र प्रमाण-पत्र की दो प्रतियां तथा ऑनलाइन भरा गया आवेदन पत्र अवश्य साथ लेकर आएं। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों सहित सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।