फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: जिला स्तरीय तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग नूंह तथा हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिले में कार्यरत सभी आयुष योग सहायकों एवं योग प्रशिक्षकों को सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास करवाया गया। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। डॉ. मनोज कुमार, जिला योग कोऑर्डिनेटर तथा डा. रामावतार शर्मा, योग विशेषज्ञ ने बताया कि यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 18 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य योग प्रशिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए बेहतर रूप से तैयार करना तथा जिले में योग के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें