फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल।
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शहर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक कर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा व पुष्प अर्पित किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

शहर के सोहना रोड स्थित टंकेश्वर मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की और पंचामृत से अभिषेक किया। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के महंत दामोदर दास महाराज ने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस महीने श्रद्धालुओं को भगवान शिव को बेलपत्र, दूध, दही, घी, भस्म आदि अर्पित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें