फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। नगर पालिका पुन्हाना के सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल सोमवार को 26वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शाहिदा खान सहित पार्टी के कई नेता धरनास्थल पर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों को जायज बताते हुए समर्थन देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाहिदा खान ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उनकी मांगों को लेकर हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेस नेताओं को अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें