संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
सीआईए एविटी स्टाफ पुलिस ने नशीले पदार्थ हेरोइन स्मैक तस्करी के मामले में सह आरोपी उटावड निवासी दाऊद उर्फ मूसा को गिरफ्तार किया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। एविटी स्टाफ इंचार्ज तेजपाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है। बरामद नशीले पदार्थ तस्करी एवं सप्लाई में अन्य कौन कौन शामिल हैं। कहां से यह पदार्थ लाया गया। ज्ञातव्य है कि 26 जुलाई को स्टाफ की टीम ने थार वाहन में सवार दो आरोपियों मलाई निवासी जुनैद एवं सलीम को गिरफ्तार कर उनके पास से 72.12 ग्राम हेरोइन स्मैक बरामद की थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की गई तो दाऊद उर्फ मूसा का नाम सह आरोपी के रूप में सामने आया। इस मामले में दाऊद उर्फ मूसा को गिरफ्तार किया गया है।