फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: 25 जुलाई को पुन्हाना आएंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 25 जुलाई को पुन्हाना में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास के पुत्र जावेद एडवोकेट ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद दी। जावेद एडवोकेट ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 25 जुलाई को पुन्हाना आने और जनसभा को संबोधित करने पर सहमति दी है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जल्द शुरू की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें। गौरतलब है कि हाल ही में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस ने विधायक मोहम्मद इलियास को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित जनसभा और जावेद एडवोकेट की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद इन चर्चाओं को नया राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें