फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा : 3 अगस्त को नूंह में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की, वाहन चालकों से अपील-निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह में 3 अगस्त को आयोजित होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नूंह पुलिस ने भारी वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान जिले की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यह ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जा रही है। यात्रा के दौरान जिला नूंह के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
पुलिस के अनुसार, अलवर से सोहना और गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहन फिरोजपुर झिरका के अंबेडकर चौक से मुंबई एक्सप्रेसवे होते हुए केएमपी रेवासन के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएंगे। इसी प्रकार सोहना, गुरुग्राम तथा तावड़ू से अलवर जाने वाले भारी वाहनों को भी केएमपी रेवासन से मुंबई एक्सप्रेसवे होते हुए अंबेडकर चौक, फिरोजपुर झिरका के रास्ते अलवर जाने के निर्देश दिए गए हैं।पलवल, होडल और अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से अलवर जाने वाले भारी वाहन भी केएमपी और मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करेंगे।

नूंह आने वाले भारी वाहनों को इंतजार करना होगा
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पलवल, होडल, अलीगढ़, जयपुर, पुन्हाना, गुरुग्राम और तावड़ू से नूंह आने वाले सभी भारी वाहनों को ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा समाप्त होने के बाद ही जिले में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा अन्य किसी भी दिशा से नूंह आने वाले भारी वाहन चालकों को भी यात्रा समाप्त होने तक जिले में प्रवेश नहीं करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन



पुलिस की अपील
नूंह पुलिस ने सभी ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से नूंह की ओर आने से बचें तथा पहले से ही अपने मार्ग की योजना वैकल्पिक रूट के अनुसार बनाएं। पुलिस ने कहा कि सभी डायवर्जन व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जारी एडवाइजरी का पालन करने से यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें