फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: नूंह में भाजपाई आक्रोशित, राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी माता के खिलाफ अभद्र भाषा प्रयोग किए जाने के विरोध में शनिवार को भाजपा ने नूंह में रोष प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यालय झिरकमल से जुलूस निकाला गया और एनएच-248ए पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने किया। इसमें वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन, जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, नत्थूराम गुर्जर, मास्टर गंगादान डागर, धर्मेंद्र सोनी, जतिन बुसरी, नरेंद्र पटेल, जाहिद हुसैन, थान सिंह कश्यप, आसू पहलवान घासेड़ा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व महिलाएं शामिल हुईं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी ने बताया कि पूरे देश में जिला स्तर पर इसी तरह के विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें