पुन्हाना। वार्ड नंबर 11 लक्ष्मीनगर के लोग पांच माह से सीवर जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने सड़क पर गंदा पानी बहने से इलाके में दुर्गंध फैल रही है। छिद्दामल, शेर सिंह, नंद किशोर, बृज किशोर, जगदीश, पदम, सूरज ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका व जनस्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
लोगों का कहना है कि मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना बंद हो गया है, बच्चों-बुजुर्गों को भारी परेशानी हो रही है और मच्छरों से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान न होने पर वे लघु सचिवालय के बाहर धरना देंगे।
जनस्वास्थ्य विभाग पुन्हाना के एसडीओ सुमित वर्मा ने कहा कि समस्या की जानकारी नहीं थी, यदि गली में पानी बह रहा है तो जल्द समाधान कराया जाएगा।