फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दामाद की मौत, ससुर गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुर का चल रहा है इलाज, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। शादी का निमंत्रण पत्र देकर लौट रहे बाइक सवार ससुर व दामाद को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने दामाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ससुर की हालत गंभीर बनी हुई हैं। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि यूपी के मथुरा के गांव अडींग निवासी प्रेमसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा योगेश कुमार अपने ससुर चरण सिंह के साथ साले की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए फरीदाबाद रिश्तेदारों के यहां गया था। कार्ड बांटने के बाद जब दोनों बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे, तभी हाईवे पर गांव मित्रोल के निकट किसी वाहन चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। ससुर चरण सिंह का इलाज चल रहा है जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मुंडकटी थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें