फिरोजपुर झिरका। आगामी रामलीला मंचन को लेकर बुधवार सुबह 10 बजे श्री रामलीला कमेटी क्लब के सदस्यों ने श्री रामलीला रंगमंच पर भूमि पूजन किया। इस अवसर पर पुजारी महेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण कर संकट मोचन हनुमान जी महाराज और माता सरस्वती की पूजा अर्चना कर रामलीला के सफल आयोजन की कामना की। मंच पर उपस्थित कलाकारों ने भी अपने-अपने पात्रों के सफल अभिनय के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी के प्रधान राजकुमार चुटानी, सुभाष सर्राफ गोयल, निर्देशक अशोक शर्मा, रतनलाल गोयल, सचिन मंगला, पवन गर्ग, महेश गर्ग, नरेश गर्ग, चिराग गोयल, विजेंद्र कुमार, इंदरगढ़ गुर्जर, रामचंद्र, भूषण गोयल, अंशुल गोयल, सुभम सेन, रिंकू सेन, संजय सैनी सहित बड़ी संख्या में कमेटी के कलाकार और कार्यकारिणी समिति के सदस्य मौजूद रहे।