फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराया दूसरा, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हुआ। मंगलवार देर रात गांव बघौला के पास खड़ा एक डीएलटी ट्रक में तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहनों में सवार चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान दानिश और शादाब निवासी अनवरगढ़, जिला गौतम बुद्ध नगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह क्षेत्र में यह तीसरा बड़ा हादसा है, जिसमें अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक्सप्रेसवे पर अवैध पार्किंग इन हादसों का मुख्य कारण है। रात के समय भारी वाहन बिना सुरक्षा संकेतों के खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहनों को अचानक खतरा पैदा हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें