पुन्हाना। बिजली विभाग की टीम ने शनिवार को क्षेत्र में छापा मारकर सात लोगों को चोरी करते पकड़ा और उन पर करीब 8 लाख 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
एसडीओ शमीम खान ने बताया कि सरकार व उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लगातार अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है और आम उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने चेतावनी दी कि चोरी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।