फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: 15 लाख की नोटों की माला लेकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Sep 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। शादी के नाम पर 15 लाख रुपये की नोटों की माला लेकर फरार होने वाले आरोपी को पिनगवां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जाहिद खान पुत्र मकसूद निवासी खेडला, थाना पुन्हाना के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 लाख 71 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक नूंह मुख्यालय हरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी वर्तमान में लोहेसर (जिला डीग) की मस्जिद में इमामत करता है। आर्थिक तंगी के चलते उसने धोखाधड़ी का रास्ता अपनाया। शादियों में नोटों की माला किराये पर लेने की परंपरा का फायदा उठाकर उसने ठगी की योजना बनाई।
3 सितंबर को आरोपी नूंह शहर के मेन बाजार स्थित दीपक की दुकान से खुद को सद्दीक निवासी रीठट बताकर 15 लाख रुपये की माला बुक कराई और 1500 रुपये अग्रिम दिए। 4 सितंबर को उसने सद्दीक का मोबाइल लेकर माला मंगवाई और दीपक के बेटे सुमित व उसके साथी को मस्जिद में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने भरोसा जीता। फिर पत्नी को माला दिखाने का बहाना बनाकर माला लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

भागते समय कांमा बस अड्डे से नए कपड़े व बैग खरीदे और पुराने सामान झाड़ियों में छुपा दिए। चोरी की माला को अलवर (राजस्थान) में एक मकान में छिपाया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर माला और 12 लाख 71 हजार रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें