तावड़ू। उपमंडल के गांव खोरी कला से एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़के के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता होने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खोरी कला की रहने वाली सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अक्तूबर को सुबह करीब 10:30 बजे उनका 13 वर्षीय बेटा शुभम बिना किसी को बताए घर से बाहर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। हम अपने स्तर पर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। संवाद