फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से हैवानियत: दो युवकों ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़ भागे, हालत नाजुक

Sun, 21 Jun 2026 09:22 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह

सार

21 जून को 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से कथित दुष्कर्म, मारपीट और लूटपाट हुई। पीड़िता के बेटे ने गांव के दो युवकों पर आरोप लगाया। महिला अस्पताल में भर्ती है, हालत गंभीर। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना नूंह क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के बेटे ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले में पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 21 जून को दोपहर के समय परिवार के अन्य सदस्य एक कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान बुजुर्ग महिला पशु चराने के लिए जंगल गई थी। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने पहले उसके पशु छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे जबरन एक तरफ ले जाकर कथित दुष्कर्म किया। 

आरोप है कि घटना के बाद दोनों आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर महिला घर की ओर चली, लेकिन रास्ते में फिर बेहोश हो गई। ग्रामीणों ने उसे घर पहुंचाया, जहां होश में आने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने महिला के कानों की बालियां भी छीन लीं।

घटना के बाद परिजनों ने बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नूंह में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़िता को रक्तस्राव अधिक होने से हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में जब सदर थाना नूंह प्रभारी प्रवीण कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि, 'अभी तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम को गांव में तफ्तीश के लिए भेजा गया है। यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें