फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया?: मदरसे के पास तेज रफ्तार डंपर ने करीम को कुचला, भाई के साथ बाइक पर थे

Tue, 16 Jun 2026 06:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका

सार

करीम अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। सिटी थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
डंपर ने बाइक सवार को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह जिले के कामेडा गांव स्थित मदरसे के समीप मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से हुआ। दुर्घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

दोनों चचेरे भाई थे
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान करीम पुत्र जसमाल निवासी कामेडा के रूप में हुई है, जबकि घायल तौफीक पुत्र रहमू है। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। बताया जा रहा है कि करीम गांव के एक इस्लामिक मदरसे में खाना बनाने का काम करता था। मंगलवार सुबह वह तौफीक की बाइक पर सवार होकर मदरसे जा रहा था। जैसे ही दोनों मदरसे के पास पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

करीम की मौके पर ही मौत
हादसा इतना भीषण था कि करीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तौफीक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाई की हालत गंभीर
घायल तौफीक को प्राथमिक उपचार के बाद राजस्थान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिवार में शोक का माहौल
करीम अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। सिटी थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें