फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: एसआईआर में 4,978 दावे-आपत्तियां, 3,105 मामले अभी प्रक्रियाधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले की तीनों विधानसभा सीटों में फॉर्म-6, 7 और 8 से संबंधित कुल 4,978 दावे एवं आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें से 1,873 मामलों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 3,105 मामले अभी प्रक्रियाधीन हैं। लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर सोमवार को अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने फॉर्म-6, 7 और 8 के लंबित मामलों को नियमानुसार शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही फॉर्म-9, 10, 11, 11ए और 11बी में प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सूचियां तैयार कर राजनीतिक दलों के साथ साप्ताहिक आधार पर साझा करने को कहा। उन्होंने नोटिस तैयार करने, प्रिंटिंग और वितरण की स्थिति की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पहली बार मतदाता बनने वाले पात्र युवाओं के पंजीकरण के लिए स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित करने पर जोर दिया। इन शिविरों में युवाओं को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ उन्हें नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें