फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: एसडीओ के खिलाफ एएचपीसी वर्कर यूनियन का धरना पांचवें दिन भी जारी

Sat, 06 Sep 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन सब यूनिट तावड़ू के कर्मचारी अपनी लंबित मांगों और एसडीओ के रवैये से नाराज होकर लगातार पांचवें दिन धरना प्रदर्शन पर डटे रहे। अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान लाल सिंह ने की जबकि संचालन मोहम्मद हासिम ने किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदर्शन में सोहना यूनिट की चारों सब यूनिट (तावड़ू, सोहना, सोहना-रोड, बादशाहपुर) व मानेसर यूनिट के कर्मचारी नेता शामिल हुए। शीर्ष नेताओं में स्टेट उप प्रधान सुदामपाल, राज्य सचिव सुशील कुमार, गुरुग्राम सर्कल-2 सचिव अमरजीत जाखड़ भी मौजूद रहे।
सुदामपाल ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। सोहना यूनिट प्रधान विजयपाल ने आरोप लगाया कि एसडीओ पिछले दो दिन से कार्यालय नहीं आ रहे और भ्रष्टाचार फैला रहे हैं। सोहना यूनिट सचिव अजित व सब यूनिट प्रधान प्रेम पाल ने भी एसडीओ पर भेदभाव, तानाशाही रवैया और कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

मौके पर मानेसर यूनिट प्रधान सतेंद्र यादव, बादशाहपुर प्रधान रणवीर, सोहना रोड प्रधान उपेंद्र, सर्व कर्मचारी संघ जिला सचिव फूल कुमार यादव, राजेश यादव, नरेंद्र सहित कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें