फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर 11 साल के किशोर की मौत: नूंह में एक के बाद एक जलस्रोतों में डूब रहे लोग, चार दिन पहले भी हादसा

Sat, 08 Aug 2026 02:43 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

नूंह जिले में तालाब और जोहड़ अब सिर्फ पानी के स्रोत नहीं रहे, बल्कि कई परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बनते जा रहे हैं। शनिवार को बडेड गांव के पास बने लठ्ठमार बास में तालाब ने एक और घर का चिराग बुझा दिया। बुबलहेड़ी निवासी अलीजान का 11 वर्षीय पुत्र अदनान दोस्तों के साथ तालाब के पास खेलने गया था।

विज्ञापन


इसी दौरान बच्चे नहाने लगे और अदनान गहरे पानी में चला गया। कुछ ही पलों में वह पानी में समा गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मांडीखेड़ा भेज दिया। मासूम की मौत की खबर घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।

चार दिन पहले भी हुआ था हादसा
जिले के जलस्रोतों में डूबने की घटनाए लगातार सामने आ रही हैं। महज चार दिन पहले तावडू क्षेत्र के एक गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी। एक के बाद एक सामने आ रहे हादसों से यह सवाल गंभीर होता जा रहा है कि आखिर गांवों के खुले तालाबों और जोहड़ों की सुरक्षा को लेकर ठोस इंतजाम कब होंगे?

पिछले साल के हादसों ने भी रुलाया

पाटखोरी : दो बहनों की एक साथ मौत

विज्ञापन

30 अक्टूबर 2025 को पाटखोरी गांव में तालाब ने दो सगी बहनों की जिंदगी छीन ली। दोनों सुबह उपले थापने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन तालाब में डूबने के बाद वापस नहीं लौट सकीं।

सालाहेडी : एक ही परिवार के चार लोग डूबे
28 सितंबर 2025 को सालाहेडी गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। दो महिलाएं अपने दो बच्चों के साथ तालाब पर गई थीं। पानी में डूबने से चारों की मौत हो गई। चार मौतों से पूरा परिवार तबाह हो गया।

सिरौली : मां डूबी, आठ माह की बच्ची बची
26 अगस्त 2025 को सिरौली गांव में 22 वर्षीय चांदनी की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। वह अपनी आठ माह की बच्ची को लेकर घर से निकली थी। मां की जान चली गई, लेकिन मासूम बच्ची जोहड़ के बाहर सुरक्षित मिल गई।
विज्ञापन


सिकरावा : 24 घंटे बाद मिला किशोर का शव
14 जुलाई 2025 को सिकरावा गांव की नहर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। करीब 24 घंटे तक तलाश अभियान चलाने के बाद शव बरामद हो सका।

घासेड़ा : तीन गए थे नहाने, दो की मौत
28 जून 2025 को गांधी ग्राम घासेड़ा में तीन बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इनमें से दो गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें