फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सिपाही संदीप दहिया की मौत, डंपर चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नूंह।
विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात सिपाही संदीप दहिया (32) की मौत हो गई, जबकि उनके रिश्तेदार सचिन डबास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 5 अगस्त तड़के करीब 2 बजे नौसेरा के पास चैनल नंबर 30.800 पर हुआ।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई मंजीत दहिया ने आरोप लगाया कि जयपुर से दिल्ली लौटते समय सरकारी स्कॉर्पियो के आगे चल रहे हाईवा डंपर के चालक ने लापरवाही से अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे सरकारी वाहन पीछे से डंपर में जा टकराया। हादसे के समय संदीप दहिया स्वयं सरकारी वाहन चला रहे थे।
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान संदीप दहिया ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल सचिन डबास को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और आवश्यक कार्रवाई की।
सदर थाना प्रभारी प्रवीन का कहना है कि मृतक के भाई की शिकायत तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें