फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh News: 11 केवी गवारका फीडर पांच साल बाद चालू, होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सीलखो फीडर पर अब नहीं रहेगी ओवरलोड की समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। गांव गवारका का 11 केवी फीडर करीब पांच साल बाद बृहस्पतिवार को चालू कर दिया गया। इस फीडर के चालू होने से सीलखो आरडीएस फीडर पर अब ओवरलोड की समस्या नहीं रहेगी और ग्रामीणों को नियमित रूप से बिजली आपूर्ति मिलेगी। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने बिजली मंत्री सहित बिजली विभाग के एमडी का आभार व्यक्त किया है।

गांव छारौड़ा सरपंच तारिफ अनवर, मुबारक, आरिफ, डाॅ. सुभान खान आदि ने बताया कि 11 केवी सीलखो (आरडीएस) फीडर पर पिछले काफी समय से ओवरलोड की समस्या बनी हुई थी। जिसकी वजह से हर रोज सुबह शाम लगातार कट लग रहे थे। कुछ गांवों में तो निगम कर्मियों द्वारा स्विच काटने के कारण मात्र 10-12 घंटे मुश्किल से बिजली मिल पा रही थी। छारौड़ा, भाजलाका, चीला, मसीत, चिलावली, सीलखो आदि गांवों के ग्रामीण इस समस्या से लंबे समय से परेशान थे। वहीं सुबह-शाम लगातार अघोषित कटों के कारण ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राएं भी वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग के एसडीओ ब्रह्म प्रकाश, सुभाष कुमार व मोहम्मद हाशिम ने बताया कि बृहस्पतिवार को गवारका आरडीएस फीडर चालू कर दिया गया है। इसके चालू होने के बाद अब सीलखो आरडीएस फीडर पर ओवरलोड की समस्या नहीं रहेगी और ग्रामीणों को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें