फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कारतूस चुराकर बेचने पहुंचा NSG कमांडो, रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

Thu, 19 Oct 2017 11:04 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को कारतूस बेचने आए एनएसजी कमांडो (सिपाही) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सरकारी कारतूस खरीदने वाले सुपारी किलर को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कमांडो के कब्जे से 9 एमएम के 30 सरकारी कारतूस व बदमाश के कब्जे से पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए हैं। अपराध शाखा अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार कमांडो का नाम हरियाणा निवासी संदीप है और सुपारी किलर का नाम बड़ौत, यूपी निवासी इरफान(33) है।

शाखा की एंटी रॉबरी व स्नेचिंग टीम के इंस्पेक्टर बलराम की देखरेख में एसआई देवेंद्र दहिया, नगेंद्र व विपिन की टीम ने दोनों को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह एनएसजी ट्रेनिंग सेंटर से कारतूस चुरा लेता था

- फोटो : demo
कमांडो संदीप इन दिनों छुट्टियां लेकर गांव गया हुआ था। संदीप ने पुलिस को बताया है कि वह एनएसजी ट्रेनिंग सेंटर से कारतूस चुरा लेता था। उधर, सुपारी किलर इरफान गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी का साथी है।

इरफान ने जितेंद्र को बहादुरगढ़ में वर्ष 2015-16 में दिल्ली पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया था। इसके अलावा यह यूपी की प्रसिद्ध गायिका वीनू चौधरी की हत्या में भी शामिल था।

वीनू जितेंद्र की प्रेमिका थी लेकिन बाद में उसे किसी और से प्यार हो गया। इससे नाराज इरफान व जितेंद्र ने वर्ष 2011-12 में वीनू की हत्या कर दी थी। इरफान के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। दोनों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें