फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई को कुत्ते ने काटा पुलिस से शिकायत

Wed, 16 Dec 2015 06:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-36 में लावारिस कुत्ते ने एक एनआरआई को काटकर घायल कर दिया। एनआरआई कुछ दिन पहले ही घर आए थे। उनके पिता की 7 दिसंबर को मौत हो गई थी। वह मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान कुत्ते ने उन्हें घेरकर कई जगहों पर काट डाला। एनआरआई ने थाना सेक्टर-39 में पड़ोस के एक दंपति के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-36 के बी-110 में नीरज अरोड़ा का घर है। वह जापान की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वह 9 दिसंबर को घर पहुंचे। पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वह सोमवार को घर से निकले। घर के बाहर घूम रहे एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया। नीरज को कैलाश अस्पताल ले जाया गया।

वहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। नीरज ने इसकी शिकायत सेक्टर-36 आरडब्ल्यूए और एसपीसीए से की। नीरज ने सेक्टर-39 बी ब्लाक में रहने वाले दंपति के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन


आरोप है कि दंपति ही कुत्ते को खाना पीना खिलाते हैं। इस कारण कुत्ता गली में घूमता रहता है। आरडब्ल्यूए की महासचिव अंजू पचौरी ने बताया कि कुत्ता अब तक 60 लोगों को काट चुका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें