फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पोस्ट ऑफिस जाने के लिए अब नहीं लेनी पड़ेगी काम से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के सात पोस्ट ऑफिस में दोपहर की बजाय रात तक मिलेंगी ग्राहकों को सेवाएं
विज्ञापन

दोपहर 3 की बजाय अब शाम 7 बजे होंगे बंद, झिलमिल पोस्ट ऑफिस रात 10 बजे तक खुला रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के पोस्ट ऑफिस में अब ग्राहकों का देर रात तक स्वागत किया जाएगा। विभाग की ओर से लोगों को राहत देने के लिए पूर्वी दिल्ली में स्थित सात पोस्ट ऑफिसों की समय सारणी में बदलाव किया गया है। इससे देर शाम या रात तक काम करने वाले लोग बिना छुट्टी लिए अपने पोस्ट की बुकिंग कर सकेंगे। इनमें सीलमपुर, पटपड़गंज, यमुना विहार, करावल नगर, दिलशाद गार्डन, गोकुलपुर और झिलमिल शामिल है। झिलमिल रात 10 बजे तक और बाकी छह पोस्ट ऑफिस अब शाम सात बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण मंडल अधिकारी ने बताया कि पहले पोस्ट ऑफिस का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक था। इससे लोगों को अधिक समय तक सेवाएं नहीं मिल पाती थी और कामकाजी लोगों को काम से छुट्टी लेकर आना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए अब समय को बढ़ाकर शाम के 7 बजे तक कर दिया गया है। इसके अलावा झिलमिल पोस्ट ऑफिस में देर रात 10 बजे तक ग्राहकों को सेवाएं देगा। बढ़े हुए समय का लाभ सामान्य पोस्ट, स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग और आर्टिकल बुकिंग के लिए है। पोस्ट ऑफिस में बैंकिंग के कार्यों में अभी फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन पोस्ट ऑफिसों में बैंक की सेवाएं सामान्य समय सारणी में ही किया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें