फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 23 अगस्त तक ले सकेंगे रेडियो फ्रिक्वेंसी टैग, भीड़ के कारण मिली राहत

Sat, 17 Aug 2019 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाणिज्यिक वाहनों में रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) टैग लगाने की अवधि 23 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। अब इस तारीख के बाद बिना आरएफआईडी टैग लगे वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


16 अगस्त को टैग लेने की अंतिम तिथि के कारण 6 टोल प्वाइंटों पर शुक्रवार को दिनभर वाहन चालकों की भीड़ लगी रही। भारी जाम लगने के कारण टैग लेने की अवधि बढ़ा दी गई।

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में कमी लाने के लिए वाणिज्यिक वाहनों के लिए आरएफआईडी टैग अनिवार्य कर दिया गया है। एमसीडी के मुताबिक, सात दिन में 50 हजार से अधिक टैग की बिक्री हो चुकी है जबकि अब तक कुल 95 हजार टैग बेचे जा चुके है। 
विज्ञापन


वाहनों की भारी संख्या, जाम की आशंका और ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की मांग को देखते हुए एनवायरमेंट पॉल्यूशन कंट्रोल अथॉरिटी (ईपीसीए) ने वाहन चालकों को राहत देते हुए टैग खरीदने की तारीख 23 अगस्त मध्य रात्रि तक बढ़ा दी है। 

दिल्ली के 13 टोल प्वाइंट को आरएफआईडी सुविधा से लैस कर दिया गया है। विभाग का यह भी कहना है कि पहले शुक्रवार-शनिवार रात से इस सेवा की शुरुआत होनी थी लेकिन रोजाना लाखों वाहनों के दिल्ली में प्रवेश के लिए माकूल तैयारियां नहीं होने की वजह से तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें