फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस का नहीं करना होगा इंतजार

Fri, 06 May 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि उनके पास अपनी पुलिस फोर्स हो। जिस पर 200 पुलिसकर्मियों को नगर निगम अपने खर्च पर लेने का प्रस्ताव मंजूर किया है।
विज्ञापन


सदन में यह बात सामने आई कि तोड़फोड़ के समय मौके पर पुलिस नहीं मिलती है। जिसके बाद दस्ते को वापस आना पड़ता है। ऐसे में नगर निगम अपने खर्च पर 200 जवानों को रखेगी। जिनका इस्तेमाल नगर निगम के काम में ही किया जाएगा।

इसके साथ ही शहर की सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया कि यदि किसी के पास जमीन है तो वह नगर निगम से पेड पार्किंग का लाईसेंस ले सकता है। नगर निगम कर्मचारी कल्याण संगठन द्वारा प्राप्त आवेदन पर विचार करते हुए नगर निगम कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए आवास निर्माण करने के लिए भूमि अलॉट करने के एजेंडे को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन


बैठक में अर्जुन नगर में नगर निगम का नागरिक सुविधा केन्द्र स्थापित करने तथा महावीर चौक पर आम जन को सस्ती दरों पर उच्च कोटि की दवाईयां उपलब्ध करवाने के लिए औषधि केन्द्र को भी मंजूरी दी गई। इस बारे में निगम पार्षदों ने सुझाव दिया कि इस प्रकार की व्यवस्था सभी वार्डों में भी की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा गुडग़ांव में घरौंदा निर्माण के लिए एक एकड़ भूमि उपलब्ध करवाने के अनुरोध पर चर्चा करते हुए गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड पर गांव बालियावास में भूमि उपलब्ध करवाने को स्वीकृति प्रदान की गई।

सफाई के समय में परिवर्तन की मांग
गुडग़ांव नगर निगम सदन में बृहस्पतिवार को साफ-सफाई का मुद्दा उठा। वार्ड दस के  पार्षद मंगत राम बांगडी ने कहा कि शहर में सफाई की जो समय सीमा दोपहर के आसपास रखी गई है उसे तड़के रखा जाए ताकि जब तक लोग अभी अपने घरों से बाहर दफ्तर आदि के लिए न निकलें हों तब तक सफाई का कार्य पूरा हो सके। दोपहर में सफाई कार्य होने से लोगों को धूल का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा स्वीपिंग मशीन से शहर की सड़कों की सफाई कराई जा रही है लेकिन यह मशीनें हर जगह नहीं भेजी जाती हैं। लक्ष्मण विहार के मुख्य मार्गों की सफाई के लिए स्वीपिंग मशीन भेजी जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें