फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना चेकिंग नहीं होगी सुरक्षा मानक रिन्यूअल

Thu, 07 Jan 2016 06:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की हाईराइज बिल्डिंग प्रबंधन को सुरक्षा के नाम पर खाना पूर्ति करना महंगा पडे़गा। फायर विभाग इन भवनों की एनओसी का रिन्यूअल करने से पहले सुरक्षा मानकों की दुबारा से चेकिंग करेगा।
विज्ञापन


गुड़गांव में 1500 से अधिक हाईराइज बिल्डिंगें हैं। इसमें रहने वालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिल्डिंग प्रबंधन की है। प्रबंधन की ओर से बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों को लगाकर प्रत्येक साल उसका रिन्यूअल किया जाता है।

बुधवार को गोल्फ कोर्स रोड पर सफाई के दौरान हुए हादसे में दो श्रमिकों के फंसने के बाद इनकी पोल खुल गई है। इसके बाद निगमायुक्त टीएल सत्य प्रकाश ने फायर विभाग को आदेश दिया है कि वह किसी प्रबंधन की ओर से एनओसी का रिन्यूअल बिना मानक के नहीं करेगा।
विज्ञापन


फायर विभाग का सीधे हस्तक्षेप नहीं
फायर विभाग को छानबीन के दौरान पता चला है कि बिल्डिंग प्रबंधन की ओर से सुरक्षा मानक पूरा करने के लिए अलग-अलग कंपनी से करार किया जाता है। यह कंपनी सुरक्षा गार्ड से लेकर शीशे की सफाई का काम करते हैं। फायर अधिकारी कहते हैं कि इन कंपनियों का रजिस्ट्रेशन उनके पास नहीं होता है। कहां पर कौन कंपनी काम कर रही है। उसके बारे में फायर विभाग से ताल-मेल नहीं है।

कंपनियों का कराना होगा रजिस्ट्रेशन
जिन भी भवनों की एनओसी का रिन्यूअल किया जाएगा उक्त कंपनी का रजिस्ट्रेशन फायर विभाग में कराना होगा। पैसा कमाने के चक्कर में बिना मानक के चल रही कंपनी पर शिकंजा कसा जाएगा। निगमायुक्त टी एल सत्य प्रकाश ने फायर विभाग को पत्र लिख कर ऐसी कंपनियों का रजिस्ट्रेशन भी कराने को कहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें