फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पड़ोसी बोले-कौशांबी के हीरो हैं अरविंद

Sun, 15 Feb 2015 01:26 AM IST
नेहा राय/अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल कौशांबी के हीरो हैं। उनके त्याग, बलिदान और समाजसेवा की भावना से समाज को नई दिशा मिलेगी। यह कहना था अरविंद केजरीवाल की सोसायटी के सामने वाले अपार्टमेंट में रहने वाले उनके पड़ोसियों का।
विज्ञापन


जिनके चेहरे पर मुस्कान और गर्व की अनुभूति साफ दिख रही थी। शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए दिल्ली, पंजाब, चेन्नई, उत्तर प्रदेश से आए लोग गिरनार अपार्टमेंट के बाहर अरविंद केजरीवाल का इंतजार करते रहे।

हमारा पड़ोसी है हीरो
मुख्यमंत्री का पड़ोसी होने पर हमें गर्व है। लोगों को बताते हुए भी अच्छा लगता है कि गिरनार के सामने वाली सोसायटी में हम रहते हैं।- अंजना ठाकुर, निवासी शिप्रा टावर
विज्ञापन


इलाके में समस्याएं कम होने की बजाय बढ़ रहीं हैं। हमारे पड़ोसी मुख्यमंत्री बने हैं, जिससे परिवर्तन की उम्मीद जगी है। पूरे सोसायटी में त्योहार जैसा माहौल है। - डॉ. किरण, निवासी शिप्रा टावर

‘दिल्ली के बाद अन्य राज्यों का भी केजरीवाल करेंगे विकास’
अरविंद केजरीवाल की जीत से न सिर्फ दिल्ली बल्कि दूसरे राज्यों के लोगों में भी खुशी की लहर है। समर्थकों को उम्मीद है कि वह भ्रष्टाचार, महंगाई और समस्याओं से जूझ रही आम जनता को मुक्ति दिलाएंगे। इसी उम्मीद से बलिया से आए लोगों ने शनिवार को पहले कुमार विश्वास के आवास पर उनसे मुलाकात की। इसके बाद उन्हीं के साथ अरविंद केजरीवाल के अपार्टमेंट तक आए। अरविंद केजरीवाल से मिलने चेन्नई के कुछ लोग भी कौशांबी पहुंचे।

केजरीवाल जी ने काफी प्रभावित किया है। इनसे मिलने की उम्मीद लगाए चेन्नई से आज सुबह ही आया हूं। शपथ ग्रहण देखने के बाद आज ही वापस लौट जाऊंगा। - मणि जनार्दन, चेन्नई

बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और असुरक्षित माहौल से दिल्ली के लोग परेशान हैं। केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने से लोगों को इन समस्याओं से नहीं जूझना होगा और एक अच्छा माहौल मिलेगा। - पूर्णमल सिंघल, बुलंदशहर

दिल्ली में शाम होते ही महिलाओं को सड़कों पर निकलने में डर लगता है। बीते वर्ष हमारे जिले की बेटी के साथ जो हादसा हुआ उसे भुला नहीं सकते। ऐसे में ‘आप’ की सरकार आने से बदलाव होगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएंगे। - चक्रधर तिवारी, निवासी बलिया

बलिया की पहचान भृगु मुनि से होती है। ठीक उसी तरह दिल्ली को भी केजरीवाल के नाम से जाना जाने लगा है। इसलिए हम भृगु महाराज की तस्वीर केजरीवाल को भेंट करने बलिया से आए हैं। - दिनेश पाठक, बलिया
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें