फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक्सपायरी डेट की चॉकलेट पकड़ी

Tue, 25 Aug 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दूध, घी, मक्खन जैसी खाने की तमाम चीजें सब स्टैंडर्ड मिलने के बाद अब राजेंद्र औद्योगिक क्षेत्र में चॉकलेट भी एक्सपायरी डेट की मिली। फूड सेफ्टी एंड ड्रग विभाग की टीम ने चॉकलेट बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारा।
विज्ञापन


टीम को यहां इक्सपायरी डेट की बैनइंक फ्लेवर्ड की चॉकलेट मिली, जिसके जब्त कर दिया गया। साथ ही फ्लेवर्ड चॉकलेट और शहद के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार फैक्ट्री संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

औद्योगिक क्षेत्र की गली नंबर-5 में फरीद खान की चॉकलेट बनाने की फैक्ट्री है। फूड सेफ्टी एंड ड्रग विभाग को शिकायत मिली थी कि फैक्ट्री में चॉकलेट बनाने में अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
विज्ञापन


जिसे देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में टीम फैक्ट्री पहुंची और छापा मारा। जांच में फैक्ट्री में एक्सपायरी डेट की फ्लेवर्ड चॉकलेट के उत्पाद मिले। ड्राई फ्रूट्स भी खुले में पड़े हुए थे।

हर जगह गंदगी फैली हुई थी। यहां तक कि रॉ मेटेरियल के तौर पर इस्तेमाल होने वाला चॉकलेट फ्लेवर भी इक्सपायरी डेट का मिला। टीम ने एक्सपायरी प्रोडक्ट्स को जब्त कर लिया।

चॉकलेट फ्लेवर और शहद के नमूने लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। फूड सेफ्टी विभाग के डीओ विनीत कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कंपनी में मौजूद फ्लेवर एक्सपायरी पाया गया है। शहद भी खराब स्थिति में मिला है। नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा जाएगा।

गलती से रह गए एक्सपायर पैक्ड चॉकलेट फ्लेवर
फैक्ट्री के मलिक फरीद खान का कहना है कि कर्मचारियों की गलती से कुछ पैक्ड चॉकलेट फ्लेवर एक्सपाइरी डेट के रह गए थे, जिन्हें फेंक दिया जाता है। फैक्ट्री में रेनोवेशन का काम शुरू करना है, जिसकी वजह से सामान फैला हुआ था, चॉकलेट बनाई नहीं जा रही थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें