फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैमरों से होगी नगर निगम की निगरानी

Wed, 17 Jun 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने अपनी फाइलों और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सेक्टर-34 स्थित मुख्यालय की तीनों मंजिलों पर 48 कैमरे लगवा लिए हैं। सर्वर रूम में इसका कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन


पूरा सिस्टम ऑनलाइन होने के साथ ही निगम के वरिष्ठ अधिकारी लैपटॉप पर पूरे परिसर की गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि कैमरे लगने से सुरक्षा व्यवस्था तो पुख्ता होगी ही।

साथ में यदि कोई व्यक्ति कहता है कि उसके काम के लिए कार्यालय में इतना इंतजार करना पड़ा तो इसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो जाएगी। निगम के संयुक्त आयुक्त मुख्यालय वाईएस गुप्ता ने बताया कि काम में पारदर्शिता व सुरक्षा को देखते हुए कार्यालय में कैमरे लगवाए गए हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि निगम के तीनों मंजिल पर 300 से अधिक लोग काम करते हैं। इनमें आउटसोर्स किए गए लोग ज्यादा हैं। कैमरे लगने के बाद एक महिला कर्मचारी सहित दो लोगों को कैमरे से छेड़छाड़ के आरोप में बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें