फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टैंकर ने परिवार को रौंदा, एक की मौत

Mon, 14 Dec 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-24 विजयनगर बाईपास पर रविवार अल सुबह करीब पांच बजे मदर डेयरी के टैंकर ने एक परिवार के पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में रामचरण (43) की मौत हो गई, उनकी पत्नी निर्मला (35), बेटे भुवेश (15), आकाश (10) और बेटी इशु (3) घायल हो गए, जिन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


आरोपी चालक टैंकर छोड़कर भाग गया, वह भी घायल बताया जा रहा है। पुलिस उसे ढूंढ रही है। बता दें कि शनिवार शाम को एक महिला सात लोगों पर टीएचए में कार चढ़ाकर फरार हो गई थी। उसका अभी तक पता नहीं चला है।

जांच अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि रामचरण ग्रेटर नोएडा में बाइक बनाने वाली एक कंपनी में कर्मचारी थे। बदायूं में बिशौली के रहने वाले थे। विजयनगर के भीमनगर में परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन


बदायूं में उनके परिवार में शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार बाईपास पर सड़क किनारे बस के इंतजार में खड़ा था, तभी वहां मदर डेयरी का टैंकर आया, जिसमें सप्लाई का दूध भरा था।

टैंकर अनियंत्रित होकर परिवार को टक्कर मारता हुआ पलट गया। चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी।

विजयनगर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रामचरण को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस जांच कर रही है कि टैंकर बेकाबू कैसे हुआ। चालक को झपकी आई या ब्रेक फेल हुए।

कारें भिड़ीं, हंगामा, जाम
हापुड़ चुंगी के पास रविवार दोपहर दो कारों के भिड़ंत केबाद खूब हंगामा हुआ। लोगों का हुजूम लग गया, आते-जाते वाहन रुक गए, जिससे जाम लग गया। लोगों ने समझाकर दोनों पक्षों को शांत किया, तब करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस लाइंस लाइंस की तरफ से आ रही दो कारों की टक्कर हो गई थी। कार सवारों झगड़ने लगे और अपने-अपने कुछ परिचितों को भी वहां बुला लिया, जिसकेबाद काफी देर गहमागहमी का माहौल रहा।

हापुड़ में नोएडा के तीन लोगों की मौत
एनएच-24 पर सबली कट के पास रविवार रात करीब 3:30 बजे एक कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

कैंटर चालक और एक सवार गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे में मृत सभी लोग नोएडा के थे।

पुलिस के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-34 निवासी आशीष सरकार की पुत्री पूर्विता अपनी महिला मित्र अदिती और पुरुष मित्र सुतानू, निखिल के साथ शनिवार को मुरादाबाद में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने स्विफ्ट कार से गए थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें