फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विदेश से आने वाले सभी विमानों के यात्रियों की चल रही स्क्रीनिंग

Fri, 06 Mar 2020 05:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली समेत देशभर के एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से एयरपोर्ट टर्मिनल पर डॉक्टरों की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट टर्मिनल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से यूनिवर्सल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है, यानी विदेश से आने वाले सभी विमानों के यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

कोरोना वायरस के खतरे से प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक हरकत में आ गया है। तमाम एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


कोरोना को लेकर अभी तक चीन व मध्यपूर्व एशिया से आने वाले यात्रियों की ही स्क्रीनिंग की जा रही थी, लेकिन जैसे ही इटली से आए यात्रियों में यह वायरस संदिग्ध पाया गया तो यूनिवर्सल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई। एयरपोर्ट पर ही एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। डॉक्टरों की टीम को जैसे ही यह खतरा दिखेगा, सीधा यात्री को अस्पताल पहुंचाएंगे।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर थर्मल स्कैनिंग मशीन से स्क्रीनिंग की जा रही है। इस तरह से 30 हजार से अधिक यात्रियों की जांच की जा रही है। यात्रियों को इस जांच से गुजरना पड़ता है। यात्री को बुखार, खांसी या जुकाम की शिकायत है तो थर्मल स्कैनर में पकड़ में आ जाता है। अगर पीली या नारंगी लाइट जली तो यात्री बिलकुल स्वस्थ है और अगर हरी लाइट चली तो फिर यात्री किसी न किसी वायरल से संक्रमित है। ऐसे में उसे सीधा अस्पताल भेज दिया जाएगा। 

दो फॉर्म भरवाए जा रहे यात्रियों से
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरी टीम लगाई गई है। हेल्प डेस्क पर टीम यात्रियों को दो फॉर्म दे रही है। इस फॉर्म को खुद भरकर देने को कहा जा रहा है। इसमें यात्री यह बता रहे हैं कि वह पिछले दिनों कौन-कौन से देश गए थे और कौन-सी बीमारी है। दोनों फॉर्म स्वास्थ्य अधिकारी के पास जमा करने पड़ते हैं। प्राथमिक जांच में उस यात्री में किसी तरह का संक्रमण नहीं मिलता तो एक फॉर्म रखकर दूसरा फार्म इमिग्रेशन के लिए यात्री को दे दिया जा रहा है। इस आधार पर इमिग्रेशन क्लीयरेंस मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें