फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस AAP विधायक का मामला भी पहुंचा अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधायकों द्वारा नामांकन के दौरान गलत जानकारी देने का एक और मामला अदालत में पहुंच गया है। अब सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक सोमदत्त के खिलाफ चुनाव आयोग को गलत सूचना देने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन


अदालत ने याचिका पर सुनवाई 26 अक्तूबर तय की है। पटियाला हाउस स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया के समक्ष यह याचिका सोमदत्त से चुनाव हारे भाजपा के प्रवीण जैन ने दायर की है।

अदालत ने उनको अपनी याचिका के समर्थन में साक्ष्य व गवाहों को पेश करने का निर्देश दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

चुनाव आयोग को विधायक ने दी थी गलत जानकारी

प्रवीण जैन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2013 व 2015 के विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में दत्त ने बताया है कि उनके माता-पिता उन पर आश्रित नहीं हैं।

लेकिन आरटीआई के तहत मिली जानकारी में उन्हें पता चला है कि दत्त दिल्ली सरकार के कर्मचारी स्वास्थ्य योजना के तहत जो सुविधाएं ले रहें हैं उसमें उन्होंने स्वयं पर आश्रित बताते हुए मेडिकल कार्ड में अपने माता-पिता के नाम भी जुड़वा रखे हैं।

याची का आरोप है कि योजना के तहत विधायक ने चिकित्सा भत्ते के नाम पर 4631 रुपये का दावा किया है और इसमें से 3421 रुपये का भुगतान भी कराया है। याचिका में अदालत से विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने का आग्रह किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें