फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाजार में राफेल राखी भी पहुंची

Thu, 30 Jul 2020 04:33 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • - दिल्ली की गलियों में बिकेगी राफेल राखी 
  • - अक्साई चीन हमारा है, वंदेमातरम, जय हिंद वाली राखी 
  • - चीन की वस्तुओं का बहिष्कार की व्यापारिक संगठन की योजना
विज्ञापन
rakhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा पर चीन के साथ तनातनी के बीच व्यापारी चीन की वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर अभियान चला रहे है। इसी कड़ी में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने राफेल राखी बनाया है। यह प्रतीक है कि राफेल विमान भारतीय सेना को और अधिक सक्षम बनाएगा जिससे दुश्मनों के दुष्ट मंसूबों को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन


फ्रांस से राफेल भारत पहुंचने पर कन्फेडरेशन ने राफेल राखी जारी की। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में इसका प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें राफेल के चित्र के साथ प्रधानमंत्री मोदी का चित्र सहित लिखा हुआ है राफेल भारत का रक्षक है। यह इस बात का द्योतक है की प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश पूरी तरह से भारत की सेनाओं के साथ मजबूती से खड़ा है। मोदी राखी एवं अक्साई चीन हमारा है की राखियों के साथ जय हिन्द की सेना राखी, वंदेमातरम राखी का निर्माण भी व्यापारियों ने किया है।

कन्फेडेशन के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि स्वदेशी राखियों की बिक्री के लिए दिल्ली में कई जगह स्टॉल लगाए जाएंगे। खास तौर पर महिलाओं के हाथ से बनी राखियां बेची जा रही है। इनमें अक्साई चीन हमारा है, जय हिंद राखी को लोग खूब पसंद कर रहे है। सामाजिक संगठनों ने अपनी सोच के अनुसार अनेक प्रकार की राखियां बनवाई हैं।
विज्ञापन


एक अन्य कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता को सेवा भारती की बहनों ने कलाई पर स्वनिर्मित राखी बांधी। इस मौके पर गुप्ता ने कहा कि सेवा भारती की बहनों ने स्वयं राखियां बनाने का जो पवित्र कार्य किया है उससे भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर और प्रबल होगा। इस तरह की छोटी-छोटी पहल से हम भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूती के साथ बढ़ सकेंगे। भाजपा महिलाओं को स्वाबलंबी बनने में मददगार साबित होगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें