फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जीटीबी अस्पताल में भी बनेगा प्लाज्मा बैंक

Sat, 11 Jul 2020 12:16 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • पूर्वी दिल्ली के लोगों को मिलेगी राहत
  • अगले सप्ताह द्यह्य काम शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन
प्लाज्मा थेरेपी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमितों के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी काफी कारगर साबित हो रही है। इसको देखते हुए पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े कोविड अस्पताल जीटीबी में भी प्लाज्मा बैंक बनाने की तैयारी चल रही है। अगले सप्ताह तक इसके शुरू होने की उम्मीद है। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, प्लाज्मा बैंक के लिए सभी जरूरी मशीनें अस्पताल में पहुंच चुकी हैं। 
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह से यह बैंक शुरू हो जाएगा। अभी तक आईएलबीएस अस्पताल में प्लाज्मा बैंक की सुविधा है। ऐसे में पूर्वी दिल्ली में रहने वाले मरीजों को दिक्कत हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए प्रशासन ने जीटीबी अस्पताल में ही प्लाज्मा बैंक बनाने का फैसला किया है। डॉक्टरों के अनुसार, थेरेपी के माध्यम से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। उम्मीद की जा रही है अस्पताल में प्लाज्मा बैंक बनने के बाद पूर्वी दिल्ली के मरीजों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें