फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन बनवाएं ड्राइविंग लाइसेंस

Tue, 17 Feb 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने अब डीएल में गलती की जिम्मेदारी आवेदक की कर दी है। इसके साथ ही आरटीओ आफिस में लंबी लाइनों और दलालों की मनमानी से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


27 फरवरी से डाटा फीडिंग का काम आनलाइन कर दिया जाएगा। आवेदक अपना आवेदन आनलाइन करने के साथ ही डाटा फीड कर सकेंगे। इसके लिए अपने लैपटाप-मोबाइल या साइबर कैफे से आवेदन किया जा सकेगा।

परिवहन सचिव के रविंद्र नायक ने अब डीएल के लिए नई व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं। इसका साफ्टवेयर तैयार कर लिया गया और लखनऊ में परीक्षण चल रहा है। सूबे में इसे 27 फरवरी से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


आनलाइन ही निर्धारित फीस भी जमा कराई जाएगी। आईडी-एड्रेस प्रूफ भी स्कैन कर आनलाइन लगा दिए जाएंगे। आरटीओ आफिस से बायोमेट्रिक के लिए समय आवंटित कर दिया जाएगा। इसको आवेदक अपनी जरूरत के अनुसार बदलवा भी सकता है।
विज्ञापन


निर्धारित समय पर आरटीओ आफिस पहुंचकर पांच मिनट में बायोमेट्रिक टेस्ट कराकर लौट जाना होगा। बायोमेट्रिक के दौरान ही पोस्टल लिफाफा जमा कराना होगा। ऐसे में आवेदक का डाटा फीड करने में लगने वाला एक घंटे का समय बच जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें