फरीदाबाद में सरकार की ओर से 85 रुपये में मिलने वाला एलईडी बल्व अब 75 रुपये में मिलेगा। सर्कल के सभी उपभोक्ताओं को अब घटी हुई कीमतों पर एलईडी बल्ब मिलेंगे।
केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद सर्कल में अभी तक 40 हजार एलईडी ब्लबों की बिक्री हो चुकी है। मिनिस्ट्री और पावर की ओर से दिन जाने वाले इल बल्ब की कीमत बाजार से काफी कम है। बावजूद इसके सोमवार से इन बल्वों की कीमत में 10 रुपये की कटौती की गई है।
ऊर्जा मंत्रालय के प्रतिनिधि नितिन भट्ट ने बताया कि बाजार से कम कीमत से एलईडी मिलने पर लोग काफी रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद के अलावा अन्य जिलों में भी लोग काफी रुचि दिखा रहे हैं।
हाल ही में हिसार, गुडग़ांव, अंबावा और पंचकुला में भी बल्बों की बिक्री शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि एलइडी लाइट लेने के लिए उपभोक्ता को बिजली का बिल दिखाना होगा। एक उपभोक्ता एक बिल पर 10 एलईडी बल्ब ले सकता है। एलईडी को बढ़ावा देने का मकसद बिजली की बढ़ती खपत पर अंकुश लगाना है।