मौसम में उतार-चढ़ाव अभी जारी रहेगा। विशेषज्ञों का सोमवार को गर्मी रहने के बाद मंगलवार को ठंडक रहने का पूर्वानुमान है। सर्दी की शुरूआत 12 दिसंबर से होगी।
18 दिसंबर को इस सीजन का सबसे कम तापमान रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस सप्ताह में कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
दिसंबर का पहला सप्ताह बीतने के बावजूद मौसम में ठंडक नहीं है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि सोमवार शाम को मौसम में गर्मी रही। इससे मंगलवार को कोहरा पड़ सकता है।
पूरे सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछार पड़ सकती हैं। गाजियाबाद सहित एनसीआर में 12 दिसंबर से घना कोहरा पडृने और 13 दिसंबर से मौसम के सर्द होने का अनुमान है।
इस दौरान तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस पर रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक डा. एके अहलूवालिया ने बताया कि अभी तक के पूर्वानुमान केअनुसार 18 दिसंबर का दिन सबसे ठंडा रहेगा। इस दिन तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
सेहत का रखना होगा ध्यान
सर्दी बढ़ने पर लोगों को ब्लड प्रेसर और हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। प्रदूषण और ठंड का संक्रमण बढ़ने से सांस के रोग भी ज्यादा होते हैं। बच्चों को न्यूमोनिया की शिकायत ज्यादा रहती हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी से बचाव ही बेहतर ही उपाय है। फिलहाल बच्चों और बड़े सभी को सर्दी से बचने की जरूरत है। गर्म कपड़े पहनकर रहें। आइसक्रीम आदि का प्रयोग फिलहाल न करें।
घर से बाहर निकलते समय मुंह व सिर पर कपड़ा रखें। ज्यादा ठंडे पानी में स्नान करने से बचें। सर्द मौसम में सर्दी से बचने में लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।