फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अब आसमान से बरसेगी आग, 42 डिग्री का टॉर्चर झेलने को रहें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
-मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 19 मई के बीच तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और अधिकतम तापमान लगभग 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
दिल्ली में आने वाले दिनों में आसमान से आग बरसेगी। सूरज अपने तल्ख तेवर दिखाएगा। साथ ही, वीकेंड तक पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 19 मई के बीच तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और अधिकतम तापमान लगभग 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुरुआती दो दिनों में आंशिक बादल छाने के अनुमान हैं, जबकि 16 मई से 19 मई तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना जताई गई है। हवा की गति सामान्य से मध्यम रहेगी, जो ज्यादातर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी और कुछ समय में इसकी रफ्तार 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
विज्ञापन


दिल्ली के लोगों को कई दिन से गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ रहा है। मौसम शुष्क बने रहने के चलते लगातार तापमान चढ़ रहा है। साथ ही, सूरज अपने कड़े तेवर दिखा रहा है। ऐसे में बुधवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। साथ ही, गर्म हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 70 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 39 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें