फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देश में एक जगह बनेगा अपाका वोट, मतदाता सूची में रंगीन होगी फोटो

Mon, 19 Dec 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
मतदाता
विज्ञापन
अब व्यक्ति का देश में एक ही जगह वोट बनेगा, क्योंकि चुनाव आयोग द्वारा की गई नई व्यवस्था के अंतर्गत अब मतदाता सूची में दर्ज नाम सीधे भारत निर्वाचन आयोग के पास जाएंगे और नया वोट बनाते समय यदि किसी व्यक्ति का पहले देश में कहीं भी वोट बना हुआ है तो उस क्षेत्र के ईआरओ अर्थात निर्वाचन पंजीयन अधिकारी के पास पुष्टि के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उसके बाद पुरानी जगह से उस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा और नई जगह दर्ज हो जाएगा। यह जानकारी हारट्रोन के मास्टर ट्रेनर मुकेश बजाज ने दी। उन्होंनेे रविवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईआरओ नेट की लांचिग के लिए गुरुग्राम मंडल में आने वाले सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों और उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों व सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों तथा निर्वाचन तहसीलदारों व निर्वाचन उप तहसीलदारों को ट्रेनिंग दी।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण

इसमें जिला गुरुग्राम में पड़ने वाले चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी बूथ लेवल अधिकारियों को जिला निर्वाचन कार्यालय गुरुग्राम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि अब गुरुग्राम के मतदाताओं को मतदाता सूची में उनकी फोटो रंगीन दिखाई देगी। उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को सख्त  निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं के रंगीन फोटो एकत्रित करेंगे, जिनके फोटो मतदाता सूची में ब्लैक एंड व्हाइट हैं और यह कार्य एक महीने के अंदर पूरा किया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें