फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह.... दिल्ली विश्वविद्यालय में अब मोबाइल एप से लगेगी हाजिरी

Tue, 19 Sep 2017 09:55 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय का लक्ष्मीबाई कॉलेज छात्रों की कक्षाओं से अनुपस्थित रहने की आदत को दूर करने जा रहा है। जानिए क्या है डीयू प्रशासन की प्लानिंग...
विज्ञापन
Trending Videos

demo pic
कॉलेज एड ऑन कोर्स (शॉर्ट टर्म) में छात्रों की हाजिरी मोबाइल एप से लेने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए मॉड्यूल तैयार किया जा चुका है। एड ऑन कोर्स में इसकी सफलता के बाद रेगुलर छात्रों पर भी लागू किया जाएगा। 

लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डा. प्रत्युषा वत्सला ने बताया कि तकनीक लगातार आगे बढ़ रही है। डिजिटल क्रांति के इस युग में कागजी उपस्थिति आगे बढ़ने से रोकती है। ऐसे मेें इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे छात्रों के अनुपस्थित रहने पर भी लगाम लगेगी। 


 
विज्ञापन

demo
कॉलेज में सात एड ऑन कोर्सेज चलते हैं। जिसमें कॉलेज से लेकर डीयू के छात्र दाखिला लेते हैं। यहां छात्रों के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य नहीं होती, लेकिन फिर भी यदि छात्र कक्षा में आ रहा है तो उसकी हाजिरी लेनी होती है। इसका मॉड्यूल तैयार है। अब सिर्फ डाटा डालना है। 

दरअसल, अभी कुछ एड ऑन कोर्सेज में दाखिले हो रहे हैं। पूरा डाटा मिल जाने के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। ऐसा होने से शिक्षकों के समय की भी बचत होगी। सफल रहने पर इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
रेगुलर कॉलेज में कुछ दिक्कतें हैं जिन्हें दूर करने के बाद ही इसे वहां शुरू किया जाएगा। छात्रों को भी अपनी उपस्थिति का पता चलता रहेगा। उल्लेखनीय है कि डीयू का रामानुजन कॉलेज, पीजीडीएवी सांध्य समेत कुछ अन्य कॉलेज एप से हाजिरी लगाने की शुरुआत कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें