फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रात 9 बजे तक कर सकेंगे सफदरजंग और हुमायूं के मकबरे का दीदार

Tue, 30 Jul 2019 04:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सफदरगंज का मकबरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली के पर्यटकों के लिए के लिए खुशखबरी है। पर्यटक अब हुमायूं और सफदरजंग के मकबरों का दीदार रात नौ बजे तक कर सकेंगे। इन ऐतिहासिक मकबरों के भ्रमण के समय में करीब साढ़े छह घंटों का इजाफा किया गया है। साथ ही हरियाणा के थानेसर स्थित शेख चिल्ली के मकबरे और उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित मन महल के भ्रमण का समय भी मंगलवार से बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के मुताबिक केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सोमवार को दिल्ली के सफदरजंग और हुमायूं के मकबरे के साथ देशभर के 10 ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के समय को बढ़ाने की घोषणा की। इस घोषणा के तहत पर्यटक अब दिल्ली में हुमायूं और सफदरजंग के मकबरे का दीदार सूर्योदय से लेकर रात 9 बजे तक कर सकेंगे। यह निर्णय पर्यटकों की सहूलियत को ध्यान में रखकर लिया गया है, जिसके तहत भारत और बाहरी राज्यों के पर्यटक अपनी सुविधानुसार इन एतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। इसके साथ ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के राजस्व में भी इजाफा होगा।

दिल्ली के दोनों मकबरों के साथ ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र, थानेसर स्थित शेख चिल्ली का मकबरा, उत्तर प्रदेश में वाराणसी के वेधशाला स्थित मन महल, ओडिशा में भुवनेश्वर स्थित राजरानी मंदिर परिसर, मध्यप्रदेश में खजुराहो स्थित दूल्हादेव मंदिर, कर्नाटक के भागलकोट स्थित पत्तदकल मंदिर व विजयपुरा स्थित गोल गुंबज, महाराष्ट्र में गढ़चिरोली के मर्कांडा चामूर्शी मंदिरों समूह और गुजरात के पाटन स्थित रानी की वाव के दीदार के समय को भी बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें