फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर होस्टेस मौत मामलाः क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच

Wed, 01 Aug 2018 05:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
विज्ञापन

हौजखास के पंचशील पार्क में एयर होस्टेस अनीसिया बत्रा (39) की मौत मामले की जांच थाना हौजखास पुलिस से लेकर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई है। हौजखास थाना पुलिस पर जांच को लेकर कुछ आरोप लगे थे। पुलिस ने करीब 15 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। गवाहों ने पति-पत्नी के बीच झगड़े की बात कही है। पुलिस की शुरूआती जांच में दहेज मांगने की बात सामने नहीं आई है।  

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि मामले की आगे की जांच अपराध शाखा से कराने के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा था। पुलिस मुख्यालय ने पत्र को स्वीकार करते हुए 31 जुलाई को जांच को अपराध शाखा को सौंपने के आदेश कर दिए। 

हौजखास थाना पुलिस के पास बुधवार को जांच को अपराध शाखा को सौंपने का ऑर्डर पहुंच गया है। पुलिस ने इस मामले में पति मयंक सिंघवी को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने मयंक के पिता आरएस सिंघवी व माता नीलम बत्रा की गिरफ्तारी पर दो अगस्त तक रोक लगा रखी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक करीब 15 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। इनमें मयंक के पड़ोसी, सिक्योरिटी गार्ड व अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। जिन लोगों के बयान दर्ज किए गए ह्रैं, उन लोगों ने पति-पत्नी के बीच झगड़े की बात तो मानी है, मगर अभी तक की जांच में पति मयंक द्वारा दहेज मांगने की बात सामने नहीं आई है।   

अनीसिया बत्रा ने हौजखास के पंचशील पार्क में स्थित मकान की चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि मयंक सिंघवी व उसके माता-पिता दहेज के लिए अनीसिया को प्रताड़ित व मारपीट करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें